• June 4, 2026 7:11 pm

भतीजे के अंतिम संस्कार में भावुक हो उठे मंत्री प्रहलाद पटेल, जानिए मोनू पटेल को किसने दी मुखाग्नि

Share More

1 मई 2023 ! नरसिंहपुर. मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और नरसिंहपुर के बीजेपी विधायक जालमसिंह पटेल के पुत्र मणिनागेंद्रसिंह उर्फ मोनू पटेल की रविवार को मौत हो गई। सोमवार को विधिवत पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। गोटेगांव में भतीजे के अंतिम संस्कार में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए।

विधायक जालमसिंह पटेल के पुत्र मोनू पटेल गोटेगांव में अपने घर में मृत पाए गए थे। रविवार को वे जब देर शाम तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकले तो परिजन आशंकित हो उठे। दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला तो उसे तोड़कर परिजन अंदर गए। मोनू की सांसें थम चुकी थीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया- मोनू पटेल महज 34 साल के थे। विधायक के जवान बेटे की मौत की सूचना पाकर उनके सैंकड़ों समर्थक रात में ही अस्पताल परिसर और घर में एकत्रित हो गए थे। सुबह गोटेगांव में मोनू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। 4 विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। विसरा जांच के लिए सागर भेजा जाएगा।

 सोर्स :- ” पत्रिका”    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *