• June 5, 2026 12:25 am

मौसम ने एक साल में लील ली 2270 जिंदगियां

Share More

1 मई 2023 ! देश में बीता साल विषमी मौसमी परिस्थितियों वाला रहा। इस दौरान पूरे साल गर्मी भी खूब पड़ी तो पानी भी जमकर बरसा। गर्मी के हिसाब से साल 1901 के बाद 2022 पांचवा सबसे गर्म वर्ष रहा तो दीर्घावधि औसत की 108 प्रतिशत बरसात हो गई। औसत बारिश के मामले में कर्नाटक के बाद राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर रहा, जहां औसत की 136 प्रतिशत बारिश हुई। मौसमी गतिविधियों से बीते साल जानमाल का नुकसान भी खूब हुआ और 2270 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इनमें सर्वाधिक 1580 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई। बाढ़ और बारिश ने भी 1050 लोगों को काल के मुंह में धकेल दिया।

भारतीय मौसम विभाग के पुणे स्थित क्लाइमेट रिसर्च एंड सर्विसेज सेंटर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने शुक्रवार शाम यह रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में जलवायु परिवर्तन और गंभीर मौसम के कारण हुए जानमाल के नुकसान के राज्यवार आंकड़े भी शामिल किए गए हैं। केंद्र के ‘राज्यवार वार्षिक जलवायु विवरण-2022’ विषयक रिपोर्ट के अनुसार देश में पूरे साल भारी बारिश, बाढ़ और गरज के साथ बिजली गिरने जैसी प्रमुख मौसमी घटनाएं हुई। इसमें जान गंवाने वाले 589 लोग सर्वाधिक उत्तरप्रदेश के थे। इसके अलावा बिहार में 418, असम में 258, महाराष्ट्र में 240, ओडिशा में 194 व राजस्थान में 126 लोगों की मौत हुई। त्रिपुरा, गोवा, पंजाब, नागालैंड व सिक्किम में जानमाल का सबसे कम नुकसान हुआ।

 सोर्स :- ” पत्रिका”                                 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *