• January 24, 2025 4:55 pm

हिंदी में बनती हैं फिल्में….बॉलीवुड से ज्यादा बेहतर है साउथ फिल्म इंडस्ट्री, तमिलनाडु के DCM उदयनिधि का तंज

ByPrompt Times

Nov 8, 2024
Share More

तमिलनाडु में हिंदी विवाद के बीच राज्य के डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन का एक बयान सामने आया है। इसमें स्टालिन ने बॉलीवुड की तुलना दक्षिण के सिनेमा से की है। स्टालिन ने इसमें साउथ सिनेमा को बेहतर बताया और कहा कि उत्तर भारत में हालत खराब है।

 

  • डिप्टी सीएम उदयनिधि ने की उत्तर-दक्षिण सिनेमा की तुलना
  • तमिलनाडु में हिंदी विवाद के बीच सामने आया उनका बयान
  • उदयनिधि ने बॉलीवुड की हिंदी फिल्मों पर किया बड़ा कटाक्ष
  • कहा, सिर्फ हिंदी को तवज्जो, दूसरी भाषायों की इंडस्ट्री नहीं

 

 तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने हिंदी विवाद के बीच बॉलीवुड को निशाने पर लिया है। स्टालिन ने उत्तर और दक्षिण के सिनेमा की की तुलना की है। अभिनेता से राजनेता बने स्टालिन ने दावा किया कि दक्षिणी राज्यों में फिल्म उद्योग फल-फूल रहा है। उदयनिधि ने कहा कि देश के उत्तरी हिस्से में ऐसा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर भारत में ‘हमारे’ जितना जीवंत फिल्म उद्योग नहीं है। इससे पहले उदयनिधि अपने सनातन टिप्ण्णी के लिए आक्रोश झेल चुके हैं। उदयनिधि स्टालिन ने उत्तर और दक्षिण के फिल्म उद्योगों की तुलना से नया विवाद खड़ा हो सकता है।

 

स्टालिन ने कसा बड़ा तंज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले कोझीकोड में एक साहित्य समारोह आयोजित किया थ। स्टालिन ने इसमें कहा था कि तमिल फिल्म उद्योग अब अरबों डॉलर का राजस्व अर्जित करता है। केरल, तेलुगु और कन्नड़ सिनेमा भी फल-फूल रहा है। लेकिन क्या उत्तर भारत में किसी भाषा का उद्योग हमारे जितना जीवंत है? इसका जवाब है नहीं। स्टालिन ने कहा कि कई उत्तरी राज्यों में ‘अपना फिल्म उद्योग भी नहीं है।उन्होंने कहा कि मुंबई में अब हिंदी फिल्मों का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है, जबकि मराठी, भोजपुरी, बिहारी, हरियाणवी और गुजराती सिनेमा को बहुत कम तवज्जो दी जाती है। कई उत्तरी राज्यों में तो अपना खुद का फिल्म उद्योग भी नहीं है।

 

बीजेपी ने किया पलटवार
तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने स्टालिन की टिप्पणी पर उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘असफल अभिनेता’ करार दिया। ‘उदयनिधि स्टालिन एक असफल अभिनेता हैं और यही कारण है कि उन्हें अपनी अपरिपक्वता, अपनी अनुभवहीनता का पता नहीं है और वे इस तरह की बातें करते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे अपने लोगों से तमिल फिल्मों का हिंदी संस्करण न लेने के लिए कहें। क्या वे ऐसा कर सकते हैं? तिरुपति ने कह कि वे एक असफल अभिनेता की तरह एक असफल राजनेता बन जाएंगे। स्टालिन अभी कुछ दिन पहले ही तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री बने हैं। वह मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बाद डीएम के दूसरे सबसे ताकतवर नेता हैं।

 

SOURCE – PROMPT TIMES


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *