• April 29, 2024 10:03 pm

उत्तर कोरिया ने फिर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, जापान में मचा हड़कप, लोगों से की ये अपील

13 अप्रैल 2023 |  उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च किया है। देश क जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। वहीं, जापान के कोस्ट गार्ड्स का कहना है कि नॉर्थ कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। हालांकि एक बयान में जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि कोरिया की मिसाइल जापानी क्षेत्र में नहीं गिरा।

जापान सागर की ओर दागा गया मिसाइल

उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च करने के बाद गुरुवार सुबह जापान सरकार ने उत्तरी होक्काइडो क्षेत्र के निवासियों को अलर्ट किया था। बता दें साउथ कोरिया ने यह मिसाइल पूर्वी सागर में दागा है। जिसे जापान सागर भी कहा जाता है।

समाचार एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को तनाव बढ़ गया था। दरअसल किम जोंग उन ने अपने देश की सैन्य शक्ति को आक्रामक तरीके से मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं, जापान सरकार ने कहा था कि कोरियाई मिसाइल हमारे देश की ओर बढ़ सकती है, क्योंकि सियोल और वाशिंगटन के साथ तनाव के बीच प्योंगयांग ने पूर्वी सागर में मिसाइल दागी है। जापान ने चेतावनी दी थी कि कोरियाई मिसाइल होक्काइडे के पास गिर सकती है। हालांकि बाद में पीएम किशिदा ने बताया कि मिसाइल जापानी क्षेत्र में नहीं गिरा।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *