17 नवम्बर 2021 | प्रदेश में दमघोंटू प्रदूषण पर रोकथाम के लिए हरियाणा सरकार ने अब काेयले या लकड़ी से चलने वाली इंडस्ट्रीज को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। ऐसी इंडस्ट्रीज को 22 नवंबर तक बंद रखा जाएगा। केवल सीएनीजी, पीएनजी और साफ तेल से चलने वाली इंडस्ट्री को ही चलाने की छूट दी गई है। इस संबंध में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
सीनियर अधिकारियों की बैठक में यह भी तय किया गया है कि पानीपत थर्मल पावर प्लांट की दो यूनिट बंद की जा सकती हैं। इन यूनिट से 450 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। इस पर केंद्र सरकार हरियाणा को 450 मेगावाट बिजली की सप्लाई करने को तैयार हो गई है। जैसे ही केंद्र से बिजली मिलेगी, वैसे ही पानीपत थर्मल प्लांट की दोनों यूनिट बंद की जाएंगी।
इन पर भी हुआ मंथन
- एक्यूआई बढ़ने पर सोनीपत, झज्जर, फरीदाबाद, गुड़गांव में सीएनजी को छोड़ बाकी वाहन ऑड-ईवन से चलें।
- एनसीआर में शामिल बाकी 10 जिलों में भी वर्क फ्रॉम होम की छूट के लिए डीसी को अधिकार दिए गए।
- कंस्ट्रक्शन सामग्री ढंककर न ले जाने वाले वाहनों के चालान किए जाएं।
Source :-“दैनिक भास्कर”
