• June 9, 2026 10:56 pm

तमिलनाडु समेत देश के इन हिस्सों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली के तापमान में गिरावट; पहाड़ों में हो रही बर्फबारी

Share More

23 नवंबर 2022 |  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों पर बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी से सटे कम दबाव के क्षेत्र में कमजोर हो गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 4.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। आईएमडी ने कहा कि नई दिल्ली में आज सुबह 5:30 बजे 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली के नजफगढ़ क्षेत्र में 14.41 डिग्री सेल्सियस, पालम में 14 डिग्री सेल्सियस, लोदी रोड में 12.71 डिग्री सेल्सियस, जबकि पीतमपुरा में 16.71 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान जताया है।

जम्मू और कश्मीर में आज नहीं होगी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि श्रीनगर में आज सुबह साढ़े पांच बजे 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने कहा कि जम्मू में आज सुबह 11.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में -3.8 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 10.2 डिग्री सेल्सियस और सांबा में 9.81 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में आज बारिश की कोई गतिविधि की संभावना नहीं है।

आंध्र प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि विजयवाड़ा में आज सुबह 5:30 बजे 24 डिग्री सेल्सियस, कुरनूल में 24 डिग्री सेल्सियस, विजयवाड़ा में 24.2 डिग्री सेल्सियस, नेल्लोर में 25 डिग्री सेल्सियस, जबकि तिरुपति में 26.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी

मौसम कार्यालय ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज ज्यादातर शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम केंद्र शिमला ने बताया कि कुफरी में आज सुबह 5:30 बजे 8.71 डिग्री सेल्सियस, केलांग -3.09 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 11.61 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। साथ ही आईएमडी ने कहा कि ऊंचाई वाले पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी रहेगा।

सोर्स :– ” जागरण”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *