• June 7, 2026 7:02 am

पूरे खानदान में 12 कोच, गरीब बेटियों को दे रहे खेलों की ट्रेनिंग, इस ट्रेनर की कई प्लेयरों ने खेला नेशनल

Share More

22  दिसंबर 2022 |  शहर के पास बसे खुदनपुरी गांव के राजकीय स्कूल में पीटीआई पद पर कार्यरत विजेंद्रसिंह नरूका दस साल से लड़कियों को हॉकी के गुर सिखा रहे हैं. उनसे प्रशिक्षण पाने वाली 50 से ज्यादा लड़कियां विभिन्न स्टेट व नेशनल प्रतियोगिताओं में अलवर का प्रतिनि​धित्व कर चुकी हैं. लड़कियों को खेल के मैदान में आगे बढ़ाने के लिए नरूका को 2019 में राज्यपाल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इनका कहना है कि लड़कियों को खेल की बेहतर सुविधाएं मिलें तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बना सकती हैं.

नरूका ने करीब 20 साल पहले शारीरिक शिक्षक का प्रशिक्षण लेने के बाद ही ट्रेनिंग देना शुरू कर किया था. सबसे बड़ी समस्या गरीब परिवार की छात्राओं को खेल के संसाधन उपलब्ध कराने में आई. हालांकि, वर्तमान में इनके पास कोई खेल मैदान तक नहीं है. अभी ये गांव कुंदनपुरी के पास सूर्य नगर के एक पार्क में लड़कियों को हॉकी का प्रशिक्षण देते हैं.

सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|   

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *