• May 4, 2024 9:24 am

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया सम्मान

ByPrompt Times

Feb 25, 2022 ##students

25 फरवरी 2022 | ग्राम कुथरेल में चंद्राकर कुर्मी समाज द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती समारोह मनाई गई। शुभारंभ समाज की महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर की गई। समारोह में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सामाजिक वृद्घजनों सम्मान, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता सांसद विजय बघेल, विशेष अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग शालिनी रिवेंद्र यादव, अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेन्द्र देशमुख, माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, ललित चंद्राकर महामंत्री जिला भारतीय जनता पार्टी दुर्ग, अश्वनी चंद्राकर केंद्रीय अध्यक्ष चन्द्रनाहु कुर्मी समाज, रोहित चंद्राकर राज्य अध्यक्ष चन्द्रनाहु क्षत्रिय समाज दुर्ग, धनेश चंद्राकर अध्यक्ष उपक्षेत्र अंडा चन्द्रनाहु कुर्मी समाज सहित अन्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आज हम सब एक जगह मिलकर शिवाजी की जयंती मना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिवाजी एक महान हिंदू रक्षक थे। इसके बावजूद वे सभी धर्मों का आदर करते थे। ऐसे साहसी वीर योद्घाओं के जीवन से सभी को प्ररेणा लेना चाहिए। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का सम्मान प्रतीक चिन्ह व शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।

Source;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *