• May 5, 2024 10:49 am

किसान दिवस के रूप में मनाई राजेश पायलट की जयंती, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शहर कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

दिनांक;- 11 फरवारी 2022 अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केसर गंज स्थित शहर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती शहर अध्यक्ष विजय जैन की नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

पुष्पांजलि कार्यक्रम में महेंद्र सिंह रलावता, विपिन बैसिल, श्याम प्रजापति, अंकुर त्यागी, कैलाश कोमल, नरेश सत्यावना, द्रौपदी कोली, रश्मि हिंगोरानी, दयानंद चतुर्वेदी, शैलेंद्र अग्रवाल, श्रवण टोनी, फिरोज खान, नीरज यादव, मनीष सेठी, लक्ष्मी बुंदेल, भोमराज गुर्जर, राजेश बोयत, आलोक गुप्ता, राजेश घोड़ीवाल सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद थे।

प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व सोनिया गांधी ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग के नेतृत्व में सोनिया गांधी ब्रिगेड के स्थानीय कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी।

राजेश पायलट यूथ ब्रिगेड के द्वारा गंज स्थित यादव शिव मंदिर के सामने स्वर्गीय राजेश पायलट की जयंती उत्साह पूर्वक मनाया। जयंती ब्रिगेड अध्यक्ष धर्मा गुर्जर की अध्यक्षता एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं निवर्तमान सचिव सुरेश कुमार लद्दड़ के विशेष आतिथ्य में मनाई गई। इस मौके ओमप्रकाश यादव, अली अकबर मोयल, भंवर लाल यादव, भूप सिंह यादव, भूपेंद्र यादव, शंकर गुर्जर, सुंदर यादव आदि कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव एवं अजमेर उत्तर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र सिंह रलावता के जयपुर रोड स्थित कार्यालय पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री व किसानों के नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई। इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व उपायुक्त एवं पार्षद गजेंद्र सिंह रलावता, राजेन्द्र नरचल, शक्ति सिंह रलावता, राजेन्द्र वर्मा, डॉ. अनुराग सिंह रलावता आदि मौजूद थे।

ऑल इंडिया राजेश पायलट विकास मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाैरसिया ने स्व. राजेश पायलट की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देहात कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष हरिसिंह गर्जर ने स्व. राजेश पायलट की जयंती आनासागर वैशाली नगर राेड स्थित देवनारायण मंदिर पर कांग्रेस जनाें व गुर्जर समाज के पदाधिकारियाें ने मंदिर प्रांगण में जयंती मनाई। मंदिर पर संरक्षक हरिसिंह गुर्जर, राजू, हरिराम बागड़ी, लक्ष्मण फामड़ा, हरिराम बागड़ी ने पायलट काे याद किया।

SOURCE :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *