12 फ़रवरी 2023 | प्रागैतिहासिक मानव के बारे में जानकारी पुरातत्व अन्वेषण (Archaeological explorations) से हासिल की जाती है. इसे कई युगों में बांटा गया है जिनमें सबसे पुराना पाषाण युग (Ancient Stone age) माना जाता है जिसमें पुरातन मानव पत्थरों के औजारों का उपयोग किया करते थे. विभिन्न स्थलों पर हुई खुदाई से पुरातन काल के बारे में बहुत सारी जानकारी पता लगाई जा सकती है. लेकिन नए शोध में पुरातत्वविदों सबसे पुराने ऐसे पाषाण उपकरणों (Stone Tools) की खोज की है जिनके बारे में उन्हें लगताहै कि वे हम इंसान यानि होमोसेपियन के नजदीकी पूर्वजों ने नहीं बल्कि किसी और ने उपयोग किया था.
कहां मिले उपकरण
ये उपकरण कीनिया में न्यायान्गा में विक्टोरिया झील के किनारे पर हुए उत्खनन से हासिल किए गए हैं. ये उपकरण ओल्डोवैन टूलकिट की डिजाइन जैसे हैं जो इंसानों जैसे हाथों ने शुरुआती पाषाण युग में बनाए जाते थे. तारीख के आंकलन के मुताबिक ये उपकरण 26 से 30 लाख साल पहले बनाए गए थे जिन्हें धूल और रेत में दफनाया गया था.
बूचड़खाने जैसे हालात
यहां कुल 1776 जानवरों की जीवाश्म हड्डियों के साथ 330 उपकरण मिले थे जिससे भारी मात्रा में जानवरों को मारे के संकेत मिलते हैं. इससे पहले ओल्डोवैन उपकरण 26 लाख साल पुराने समय के मिले थे. इन उपकरणों के मिलने का समय और ज्यादा सटीक या बेहतर हो जा सकता है. ये ऐसे समय बने थे जब होमो सेपियनस के पूर्वज अन्य मानव निकट संबंधियों के साथ विचरण करते थे.
उपकरणों से मिलने वाले संकेत
लेकिन इन उपकरणों से इन्हें बनाने वालों के बारे में बहुत कुछ पता चलता है और उनकी तकनीक क्षमताओं के बारे में भी जानकारी के संकेत मिल रहे हैं. इस अध्ययन में शामिल स्मिथसन इंस्टीट्यूट के नेशनल म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के पेलियोएंथ्रोपोलॉजिस्ट रिक पॉट्स का कहना है कि इन उपकरणों से हाथियों के दांत तक पीसे जा सकते हैं और यह शेर के दांतों से ज्यादा बेहतर काट सकता है.
उपकरणों की बेहतरीन तकनीक
पॉट्कस बताते हैं कि ओलेटोवैन तकनीक एक तरह से शरीर के बाहर विकसित हुए नए दातों के सेट की तरह विकसित हुई थी. इतना ही नहीं ये उपकरण अफ्रीका के सवाना में रहने वाले पूर्वजों के लिए नए तरह के भोजन तैयार करने में मददगार हुआ करते थे. खुदाई में पत्थर के हथौड़े और, धारदार फलकों के साथ चीतल और हिप्पोपोटामिड्स जैसे स्तनपायी जानवरों की हड्डियों के टुकड़े भी मिले हैं. ये उपकरण इतना शानदार थे के दसलाख सालों में यह तकनीक पूरे अफ्रीका में फैल गए होंगे.
पुरातन उपकरणों के विस्तृत होते स्थल
हालिया ओल्डोवैन स्थल करीब 20 लाख साल पुराने हैं जो उत्तरी और दक्षिणी अफ्रीका के दोनों धास के और वनों के आवास में मिले हैं. अभा तक सबसे पुराने ओल्डोवैन स्थल केवल इथोपिया के अफर त्रिभुज तक सीमित थे जहां 50 किलोमीटर की दूरी पर दो साइट हैं. लेकिन नायान्गा साइट ज्यादा भौगोलिक इलाके में फैली है जहां करीब 29 लाख साल पुराने उपकरण मिले हैं.
इंसान के दूर के संबंधियों के उपकरण
सबसे रोचक बात यह है कि ये उपकरण आग के उपयोग के समय से पहले के हैं और यहां भारी मात्रा में जानवरों की कसाईखाने जैसी हत्याएं हुईं लगती हैं. इसके अलावा सिटी यूनिर्सीटी ऑफ न्यूयॉर्क के मानवशास्त्री थॉमस प्लूमर की अगुआई वाली टीम ने हड्डियों और उपकरणों के अलावा दो दातों की भी खोज की है. शोधकर्ताओं ने पाया कि ये दांत प्रैरेन्थ्रोपस के हैं जो कि इंसान के दूर के रिश्तेदार थे.
प्रैरेन्थ्रोपस प्रजाति के ये शुरुआती मानव बहुत सारे पेड़ पौधों से भोजन हासिल करते थे. लेकिन साथ में मांस भी खाया करते थे. शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि ये हमारे सीधे पूर्वज नहीं, बल्कि संबंधी हुआ करते थे. लेकिन इस खोज से यह साफ हुआ है कि केवल होमोसेपियन ही को उकरण बनाने में महारत हासिल नहीं थी, जबकि अब तक तो यही माना जाता रहा है
