• June 8, 2026 5:17 pm

Essar Securities Ltd समेत इन पांच पेनी स्टॉक्स में आई तेजी

Share More

07  जून 2022 | ऐमजॉन (Amazon) और दूसरी मेगा-कैप कंपनियों के शेयरों में तेजी की बदौलत सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार मामूली तेजी के साथ बंद हुए। एलन मस्क (Elon Musk) की चेतावनी दी है कि अगर ट्विटर (Twitter) ने उन्हें अपने फर्जी अकाउंट्स की जानकारी नहीं दी तो वह 44 अरब डॉलर की डील से हट जाएंगे। इस कारण ट्विटर के शेयरों में शुरुआती कारोबार में चार फीसदी से अधिक की गिरावट आई। एशियाई शेयरों का प्रदर्शन मिलाजुला रहा क्योंकि निवेशकों को इंटरेस्ट रेट पर ऑस्ट्रेलिया के रिजर्व बैंक के फैसले का इंतजार है। एसजीएक्स निफ्टी (SGX Nifty) 140 अंक की गिरावट के साथ खुला।

मुख्य घरेलू सूचकांक भी गिरावट के साथ खुले। सुबह दस बजे बीएसई इंडेक्स (BSE Sensex) 1.10 फीसदी की गिरावट के साथ 55,060.90 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सेंसेक्स के शेयरों में केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एनटीपीसी लिमिटेड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। टाइटन कंपनी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) के शेयरों में 1.18% गिरावट आई है यह 22,471.47 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। स्मॉलकैप इंडेक्स (Smallcap index) भी 0.78% की गिरावट के साथ 26,034.77 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 index) 1.09 फीसदी गिरावट के साथ 16,388.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 50 इंडेक्स में ओएनजीसी, कोल इंडिया और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड शामिल हैं। दूसरी ओर, टाइटन कंपनी लिमिटेड, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। यहां हम ऐसे पेनी शेयरों की लिस्ट दे रहे हैं जिन्होंने अपर सर्किट छुआ। आने वाले दिनों में इन शेयरों में नजर बनाए रखें।

Source :-“ नवभारत टाइम्स”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *