06 दिसंबर 2022 | शरीर पर तिल का होना आम बात मानी जाती है, लेकिन हस्तकला शास्त्र (Palmistry) में शरीर के किसी खास हिस्से में तिल होने के बारे में कई बातें कही गई हैं. उदाहरण के लिए जिन लोगों के पैर के नीचे तिल होता है तो ऐसे लोग जीवन भर यात्रा करते हैं या किसी के चेहरे पर तिल हो तो वो सुंदरता का कारक माना जाता है. जैसे जिस व्यक्ति की हथेली में तिल (mole on the palm) होते हैं, वह धन-धान्य के मामले में भाग्यशाली होते है. आगे जानिए हाथों में किस स्थान पर तिल के क्या मायने हैं.
उंगलियों पर तिल
हाथ की मध्यमा उंगली पर तिल को शुभ माना जाता है. जिनकी हथेली की मध्यमा अंगुली पर तिल होता है उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है, वहीं मध्या के नीचे स्थित शनि पर्वत की पहाड़ी शुभ नहीं मानी जाती. हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार जिनकी हथेली में चंद्रमा का स्थान होता है उनका मन अस्थिर और अशांत रहता है. ऐसे जातकों को विवाह संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.
