• June 10, 2026 12:57 am

UP Congress Manifesto- यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र, 10 दिन में किसानों का कर्ज माफ, गोबर खरीद का वादा

Share More

9 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले फेज की वोटिंग से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बाद अब कांग्रेस ने भी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को ‘उन्नति विधान’ नाम से घोषणा पत्र जारी किया। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि सबसे बड़े मुद्दे बेरोजगारी और महंगाई की समस्या पर हमने बहुत काम किया है। प्रियंका ने कहा कि 10 दिन के भीतर किसानों का पूरा कर्जा माफ किया जाएगा। 2500 रुपए क्विंटल धान-गेहूं की खरीद होगी और गन्ना मूल्य 400 रुपए क्विंटल होगा।बिजली का बिल हाफ किया जाएगा, बकाया माफ किया जाएगा। 20 लाख सरकारी रोजगार देंगे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की सरकार बनी तो जिन परिवारों पर कोरोना से आर्थिक मार पड़ी है उन्हें 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 12 लाख खाली पदों को भरा जाएगा और 8 लाख नए पद बनाएंगे। 40 फीसदी महिलाओं को मिलेंगे। 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त होगा। 

प्रियंका ने कहा कि किसान छुट्टा पशु से बहुत परेशान हैं। छत्तीसगढ़ मॉडल पर इसका समाधान किया जाएगा। जिन किसानों को नुकसान हुआ है उन्हें 3 हजार रुपए दिया जाएगा। ‘गोधन न्याय योजना’ शुरू की जाएगी और 2 रुपए किलो गोबर खरीद की जाएगी। छत्तीसगढ़ में यह योजना चल रही है। 

प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो छोटे कारोबारियों को 1 फीसदी ब्याज पर कर्ज मिलेगा। श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव दिया गया है कि आउटसोर्सिंग की जाएगी। संविदा और सफाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। 

कांग्रेस ने वादा किया है कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को वहां की जमीन का मालिकाना अधिकार दिया जाएगा। लोगों को सस्ते आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। चौकीदारों का वेतन प्रतिमाह 5 हजार रुपए किया जाएगा। शिक्षा मित्रों को नियमित किया जाएगा। संस्कृत और ऊर्दू शिक्षकों के खाली पद भरे जाएंगे। एससी और एसटी स्टू़ेंट्स को केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त दी जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों को गृह जिला में पोस्टिंग दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाएगा।

Source;-“हिंदुस्तान”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *