• June 7, 2026 6:36 pm

होम आइसोलेट मरीजों पर कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल व वॉटसएप ग्रुप से रहेगी नजर

ByPrompt Times

Aug 27, 2020
होम आइसोलेट मरीजों पर कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल व वॉटसएप ग्रुप से रहेगी नजर
Share More

बठिडा : घरों में आइसोलेट होने वाले कोरोना के मरीजों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने सेहत विभाग के साथ मिलकर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। सेहत विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी सुध नहीं लेने के मामले को दैनिक जागरण ने ‘घर में आइसोलेट मरीज राम भरोसे’ प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बाद डिप्टी कमिश्नर बठिडा ने सेहत विभाग के साथ मिलकर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया है। अब आइसोलेट होने वाले मरीज फोन कॉल, वॉट्सएप ग्रुप और वीडियो काल के जरिये डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे और अपनी समस्या बता सकेंगे। किसी मरीज को होम आइसोलेट के दौरान कोई दिक्कत होती है, तो उसे सेहत विभाग की तरफ से बनाएं गए आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा मरीजों के लिए रेडक्रॉस की तरफ से कोविड सुरक्षा किट भी तैयार करवाई गई है, जिसकी कीमत 1500 रुपये रखी गई है। कोई भी मरीज यह किट अपने घर पर मंगवा सकता है। वहीं, मरीजों को ऑनलाइन योग क्लास भी लगवाई जाएगी, ताकि मरीज अपने आप को फिट रख सके।

कोरोना के लक्षण महसूस होने पर बिना देरी से करवाए टेस्ट

डिप्टी कमिश्नर बठिडा बी. श्रीनिवासन ने कहा कि कोरोना के लक्षणों वाले मरीज को इस बीमारी से डरने या घबराने की बजाय तुरंत अपना टेस्ट करवाना चाहिए, जिससे उसके पारिवारिक सदस्यों को कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। टेस्ट के बाद अगर पॉजिटिव रिपोर्ट आए, तो मरीज का घर में ही इलाज करने के लिए जिला प्रशासन व सेहत विभाग की तरफ से विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जहां से मरीज के साथ फोन कॉल, वॉट्सएप ग्रुप और वीडियो काल के जरिए लगातार संपर्क रखा जाएगा। माहिर डॉक्टर मरीजों को खाने और दवा संबंधित जानकारी समय-समय पर देंगे। इसके इलावा मरीजों के लिए योगा क्लास का प्रबंध भी किया गया है, जिसमें योग माहिर कोविड मरीजों को ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 85 प्रतिशत मामलों में आरंभिक दौर में लक्षण नजर नहीं आते है, ऐसे मरीजों के लिए घर में एकांतवास के प्रबंध किए गए हैं, जिसके लिए घर में मरीज के पास अलग कमरा और गुसलखाना होना जरूरी है।

मरीजों की जानकारी रोज अपडेट होगी

डिप्टी कमिश्नर ने ओर बताया कि घरों में क्वारंटाइन किए मरीज निर्धारित किए दो फार्म भरकर कोविड कॉल सेंटर में अपनी फोटो समेत भेजेंगे। मरीजों की सेहत संबंधित जानकारी लगातार अपडेट होगी, जिसके लिए मरीज घर में ही अपना बुखार चेक करेंगे। इस दौरान ऑक्सीजन का स्तर भी जिला प्रशासन के वॉट्सएप ग्रुप में भेजेंगे, जिससे हालात मुताबिक इलाज का अपेक्षित प्रबंध किया जा सकेगा। हरेक मरीज का रोजमर्रा की सेहत का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

1500 रुपये में मिलेगी कोविड सुरक्षा किट

रेडक्रास बठिडा की तरफ से घर में होम आइसोलेट किए मरीजों के लिए कोविड सुरक्षा किट तैयार की गई है। इसमें मरीज की जरूरत का जरूरी समान, ऑक्सीजन जांच के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, तापमान जांच के लिए थर्मामीटर, सैनिटाइजर के अलावा समय-समय पर ली जाने वाली जिक और विटामिन की गोलियां और बुखार रोकने की दवा शामिल की गई है। इस कोविड सुरक्षा किट की कीमत मात्र 1500 रुपये रखी गई है।

डिप्टी कमिश्नर बठिडा ने बताया कि जिले में कोरोना के कुल 683 एक्टिव मरीज हैं हैं, जिसमें 342 मरीज घरों में क्वारंटाइन में हैं। बठिडा जिलों में रोजमर्रा की कोरोना टेस्टों की क्षमता पहले के मुकाबले 1000 तक बढ़ा दी गई है। इस तरह से प्रतिदिन 1350 के करीब कोरोना टेस्ट आसानी से किए जा रहे हैं।

इन नंबरों पर करे संपर्क

कोरोना मरीज ट्रैकिग अफसर 0164 -2241290, जिला नोडल अफसर 95016 -00194, जिला प्रशासन कंट्रोल रूम 0164 -2241290 और सिविल अस्पताल कंट्रोल रूम 0164 -2212501 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

डिप्टी कमिश्नर बी.श्रीनिवासन ने लोगों से अपील कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हर व्यक्ति मास्क पहनना यकीनी बनाए। इसके इलावा आपस में दूरी बनाकर रखी जाए। हाथों को सैनिटाइजर के साथ सा़फ किया जाए। उन्होंने बु•ाुर्गों और बच्चों को खास तौर अपील की कि वह अपने घर से बाहर निकलने से परहे•ा करे।

इन जगहों पर करवा सकते हैं कोरोना टेस्ट

डीसी ने बताया कि कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए जिला सिविल अस्पताल बठिडा, सिविल अस्पताल तलवंडी साबो, सिविल अस्पताल रामपुरा, सब डिवि•ानल अस्पताल घुद्दा, मिल्ट्री अस्पताल कैंट बठिडा, कम्युनिटी हेलथ सेंटर संगत, भगता, नथाना, गोनियाना और बालियावाली, बठिडा, रैपिड एंटीजन जिला अस्पताल, रैपिड एंटीजन सब डिविजन अस्पताल रामपुरा, तलवंडी साबो,कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर गोनियाना रैपिड एंटीजन, गोनियाना व सब डिवि•ानल अस्पताल घुद्दा रैपिड एंटीजन घुद्दा में सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल कोरोना वायरस की टेस्टिग के लिए लाल पैथ लैब और मैक्स अस्पताल बठिडा में भी अपने कोरोना संबंधित टेस्ट करवा सकते हैं।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *