• April 26, 2024 8:46 am

जम्मू से 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए रवाना

19जुलाई 2022 कड़ी सुरक्षा के बीच 4,898 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था दक्षिण कश्मीर में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए मंगलवार सुबह रवाना हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 159 वाहनों में तीर्थयात्री यहां भगवती नगर यात्री निवास से रवाना हुए।

उन्होंने बताया कि बालटाल आधार शिविर के लिए जाने वाले 1,836 तीर्थयात्री 62 वाहनों में सबसे पहले रवाना हुए। इसके बाद कश्मीर में पहलगाम शिविर के लिए 3,062 तीर्थयात्रियों को लेकर 97 वाहनों का दूसरा काफिला रवाना हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि अभी तक 1.99 लाख से अधिक तीर्थयात्री पवित्र गुफा में बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

Source;-“पंजाब केसरी” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *