• April 26, 2024 8:12 pm

इस देश में मिला 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर, जानिए किसने कराया था निर्माण

3 अगस्त 2022 दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनसे अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। रिसर्च के जरिए वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने की कोशिश में लगे हैं। इस दौरान आए दिन नई-नई जानकारियां सामने आती रहती हैं। अब इस बीच मिस्र में एक 4500 साल पुराना सूर्य मंदिर मिला है जिसकी पुरातत्वविदों ने पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि यह सूर्य मंदिर मिट्टी से बना हुआ है जो मिस्र के पांचवें राजवंश के खो गए सूर्य मंदिरों में से एक है। 2465 से 2323 ईसा पूर्व तक मिस्र के पांचवे राजवंश का शासन था।

पुरातत्वविदों ने इस मंदिर को मिस्र की राजधानी काहिर के दक्षिण में खोजा है। यह सूर्य मंदिर अबू सर में राजा नुसेरे के मंदिर के नीचे मिला है। मिस्र के पुरावशेष और पर्यटन मंत्रालय ने इस नई खोज के बारे में जानकारी दी है। इस अद्भुत खोज के बारे में मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि अबू सर के उत्तर में यह मंदिर मिला है।

मंत्रालय ने आगे कहा है कि अबू घोराब में इटालिन और पोलिश पुरातात्विक मिशन ने मिट्टी की ईंट से बनाई गई इमारतों के अवशेष को खोजा है। इमारतों के अवशेष राजा नुसेरे के मंदिर के नीचे मिला है। राजा नुसेरे के मंदिर में इटालिन और पोलिश पुरातात्विक मिशन के तहत काम किया जा रहा है।

पुरातत्वविदों ने सबसे पहले सूर्य मंदिर को 19वीं शताब्दी में खोजा था। इसके बाद इस तरह की खोज हुई है जिसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जाता है कि मिस्र में इस तरह के छह या सात मंदिर थे। इनमें से अभी तक सिर्फ दो को खोजा गया है।

Source;-“अमर उजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *