• April 26, 2024 5:32 pm

श्री दिगम्बर जैन सोष्यल ग्रुप (जिनागम) के चुनाव सम्पन्न

By

Jan 15, 2021
श्री दिगम्बर जैन सोष्यल ग्रुप (जिनागम) के चुनाव सम्पन्न
  • विनीत पाटनी अध्यक्ष, अमित सोनी सचिव, अंषुल अजमेरा कोषाध्यक्ष

नीमच। श्री दिगम्बर जैन सोष्यल ग्रुप जिनागम 2021 का निर्वाचन 10 दिसम्बर 2021 रविवार को वीर खेडापति बालाजी बघाना में दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष निर्मल विनायका, सचिव प्रमोद गोधा की उपस्थिति में निर्विरोध सम्पन्न हुए। आगामी सत्र हेतु अध्यक्ष विनीत पाटनी निर्विरोध चुने गए।
उल्लेखनीय है कि विनीत पाटनी चैथी बार ग्रुप के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वर्तमान में पाटनी दिगम्बर जैन सोषल ग्रुप के राष्ट्रीय फेडरेषन में षासकीय सलाहकार के पद पर कई वर्षों से मनोनीत हैं। स्थानीय सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सदैव सक्रिय पाटनी ने गत वर्ष भी ग्रुप के बैनर तले सम्मेदषिखरजी की यात्रा आयोजित करवाई। ग्रुप के दम्पत्ति सदस्यों के सहयोग से समाज सदस्य की बीमारी में 1 लाख 30 हजार की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई। पाटनी वार्ड नं. 34 के सक्रिय उर्जावान और जुझारू भाजपा पार्षद रहे हैं।
अध्यक्ष श्री पाटनी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव अमित सोनी (राजरानी), उपाध्यक्ष नितिन बाकलीवाल, सहसचिव सचिन पाटनी, कोषाध्यक्ष अंषुल अजमेरा और प्रचार प्रसार मंत्री विषाल विनायका (फोटोकाॅपी) को मनोनीत किया।  संचालक मण्डल में बसंत विनायका, सचिन अग्रवाल, विकास सरावगी, अनिल बज, हितेष कासलीवाल, मनोज विनायका, विषाल विनायका (डम्मु), अमित बज, निखिल बज, अजीत विनायका, अंकुष गोधा, प्रदीप षाह मनोनीत किए गए एवं सांस्कृतिक समिति में राजुल अजमेरा, ष्वेता सोनी, हंसा बज, अरूणा विनायका, ईना अजमेरा, षारदा पाटनी, प्रेरणा बाकलीवाल को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर गत वर्ष लाॅकडाउन के दौरान आयोजित ऑनलाईन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
नवनिर्वाचित विनीत पाटनी ने सोषल ग्रुप के सभी दम्पत्ति सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सामाजिक कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि आगामी नई कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर सबका साथ सबका विष्वास, सबका विकास के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करेगी। गत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष अमित सोनी ने प्रस्तुत किया। मंच एवं कार्यक्रम संचालन प्रवीण सर्राफ ने किया और आभार सचिव आषीष विनायका (इवेन्ट) ने व्यक्त किया।
आषीष विनायका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *