• April 30, 2024 12:53 pm

आर्थिक रू प से कमजोर बच्चों की मदद को हमेशा आगे रहती हैं रु बिना खान, अब मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

By

Dec 31, 2020
आर्थिक रू प से कमजोर बच्चों की मदद को हमेशा आगे रहती हैं रु बिना खान, अब मिलेगा शैलेश मटियानी पुरस्कार

िथौरागढ़:- जिला मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय टाउन नया बाजार की शिक्षिका रु बिना खान को शैलेश मटियानी राज्य स्तरीय शैक्षिक उत्कृष्टता पु्ररस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह पुरस्कार उनकी कर्तव्यों के प्रति ईमानदारी और निष्ठा के कारण मिला है।

रु बिना खान अपने अध्यापन के प्रारंभ से ही जिस विद्यालय में भी तैनात रही बच्चों की सबसे प्रिय शिक्षिका के रू प में रही। रु बिना बच्चों को हमेशा प्रेरित करती रहती है। आर्थिक रू प से कोई बालक-बालिका अवसरों से नहीं चूके इसका हमेशा ध्यान देती हैं। इतना ही नहीं छात्र- छात्राओं को खेलों के क्षेत्रों में भी आगे बढ़ाने के लिए उनके लिए ट्रैक सूट से लेकर अन्य सामग्री की व्यवस्था स्वयं अपने स्तर से करती हैं। उनकी सबसे बड़ी विशेषता विद्यालय के बच्चों के प्रति अपने बच्चे की तरह ही व्यवहार और ममता देने का रहा है। जिसके चलते वह विद्यालय के बालक-बालिकाओं की सबसे प्रिय शिक्षिका हैं।

वहीं नगर के मध्य स्थित विद्यालय को भी उन्होंने साफ सुथरा रखने के लिए अच्छे कार्य किए हैं । विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाई है। सभी क्षेत्रों में उनके मार्ग दर्शन पर प्रावि टाउन नया बाजार का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। पढ़ाई में कमजोर बच्चों को अतिरिक्त समय देकर पढ़ाती हैं। कई बच्चों की आवश्यक जरुरतों का वहन स्वयं के खर्च से करती हैं। सरकार और विभागों के निर्देश का सही समय से ईमानदारी से पालन करना उनकी विशेष उपलब्धि है।

रु बिना को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर सीईओ, डीईओ माध्यमिक, प्राथमिक सहित प्राथमिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने खुशी जताई है। शिक्षिका को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *