• May 8, 2024 9:59 am

पक्षियों से करते हैं प्यार-तो महाराष्ट्र के इन जगहों पर जाएं जरूर

ByPrompt Times

Jun 18, 2021

18-जून-2021 | यह बर्ड सेंचुरी सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह स्वर्ग जैसा है। यहां आप कई पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। बर्ड सेंचुरी की दीवारों को पिंक कलर में रंगा गया है। बर्ड सेंचुरी जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय दिसंबर से लेकर मार्च तक है। महाराष्ट्र अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए जाना जाता है। इस राज्य में कई दर्शनीय स्थल हैं, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। साथ ही माया नगरी मुंबई बॉलीवुड के लिए प्रसिद्ध है। इस राज्य में घूमने फिरने के लिए कई हॉटस्पॉट हैं। हर साल काफी संख्या में पर्यटक इन जगहों पर आते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बनाते हैं। अगर आप बर्ड लवर यानी पक्षियों से प्यार करते हैं, तो महाराष्ट्र के इन जगहों पर जा सकते हैं। कोरोना काल में यह हॉटस्पॉट बेहद ही सुरक्षित है। आइए, इन जगहों के बारे में विस्तार से जानते हैं-

भिगवण बर्ड सेंचुरी

यह बर्ड सेंचुरी सोलापुर-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है। पर्यटकों के लिए यह स्वर्ग जैसा है। यहां आप कई पक्षियों का दीदार कर सकते हैं। बर्ड सेंचुरी की दीवारों को पिंक कलर में रंगा गया है। भिगवण बर्ड सेंचुरी जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय दिसंबर से लेकर मार्च तक है। इन महीनों में हंस समेत कई अन्य पक्षियों का दीदार कर सकते हैं।

मयानी बर्ड सेंचुरी

मायानी बर्ड सेंचुरी इक्विटी पक्षियों यानी जलीय पक्षियों के लिए जाना जाता है। यहां आप प्रवासी पक्षी के अलावा राजहंस का दीदार कर सकते हैं। साथ ही किंगफिशर, काला अवाक, एक प्रकार की पक्षी मिल जाती हैं। पक्षियों से प्यार करने वाले पर्यटकों के लिए यह बेहद परफेक्ट है। जब भी समय मिले, एक बार जरूर जाएं।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सेंचुरी, सोलापुर

इसे जवाहरलाल नेहरू बर्ड सेंचुरी भी कहा जाता है। यह सेंचुरी महाराष्ट्र के सोलापुर में स्थित है। इसकी स्थापना साल 1979 में हुई है। इस इलाके में बस्तर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी पाई जाती है। इसके चलते इस सेंचुरी को ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सेंचुरी कहा जाता है। इसके अलावा कई अन्य पक्षियों को भी देख सकते हैं।

Source : “जागरण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *