1 मई 2023 ! इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से जानकारी दी गई कि असेसमेंट इयर (AY) 2023-24 और फाइनेंशियल इयर (FY) 2022-23 के लिए आईटीआर फॉर्म 1 और फॉर्म 4 के ऑफलाइन वर्जन जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही असेसमेंट इयर (AY) 2023-24 के लिए अन्य श्रेणियों के फॉर्म भी जारी किए जाएंगे।
आईटी डिपार्टमेंट ने ट्वीट किया कि असेसमेंट इयर (AY) 2023-24 और फाइनेंशियल इयर (FY) 2022-23 के लिए और आईटीआर फॉर्म 4 के ऑफलाइन संस्करण जारी कर दिए गए हैं। सभी अन्य श्रेणियों के फॉर्म को लेकर कार्य किया जा रहा है और जल्द ही वे जारी किए जाएंगे!
इस फॉर्म का उपयोग 50 लाख तक की वार्षिक आय वाले रेजिडेंट की ओर से व्यक्तिगत कर देने के लिए किया जाता है। अगर आपकी आय सैलरी या पेंशन होती है। साथ ही आपके पास केवल एक घर है और अन्य स्रोतों (लॉटरी में जीता हुआ पैसा, जुए से आय और भारत से बाहर किसी अकाउंट के जरिए) से आय होती है। वहीं, कृषि से आय 5000 रुपये तक है। फिर आप ITR-1 का उपयोग कर सकते हैं।
सोर्स :– ” जागरण ”
