• April 29, 2024 5:15 pm

माता वैष्णो के दरबार पहुंचे LG मनोज सिन्हा, मां भगवती से प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की

03 अक्टूबर 2022 | आज शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। इसे दुर्गाष्टमी और महा अष्टमी के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर आज जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। उन्होंने माता वैष्णो देवी की पूजा-अर्चना की और मां भगवती से जम्मू कश्मीर के सभी नागरिकों की खुशहाली, सुख-समृद्धि और आनंद की मंगलकामना की। साथ ही उन्होंने दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व की सभी प्रदेशवासियों को को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

26 सितंबर से शुरू हुए शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन है। आज आठवें दिन अष्टमी तिथि पर महाष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। देवी उपासना के लिए अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा,व्रत-उपवास और मंत्रोचार का विशेष महत्व होता है। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा नवमी तिथि पर व्रत-उपवास रखा जाता है।

नवरात्रि के पर्व पर दुर्गा अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के आठवें दिन मां शक्ति के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा का विधान होता है और इस दिन कन्या पूजन किया जाता है। इसमें 2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष की आयु की कन्या को घर पर बुलाकर उनका स्वागत और पूजा की जाती है।

सोर्स :-“अमर उजाला”                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *