• April 27, 2024 8:59 am

पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी एक जवान शहीद

By

Jan 22, 2021
पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने की गोलीबारी एक जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी के दौरान एक जवान शहीद हो गया। मौके पर भारतीय सेना के जवान गोलीबारी को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसकी वजह से कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर एक जवान शहीद हो गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस गोलीबारी के बाद भारतीय सेना पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। भारतीय सेना ने दुश्मनों की गोलीबारी का जवाब दे रही है। अधिकारियों ने कहा कि सेना की 10 जेएके राइफल्स के हवलदार निर्मल सिंह की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिके बाद ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि सिंह एक ऐसे बहादुर, बेहद प्रेरित और ईमानदार सैनिक थे। जिन्होंने हमेशा राष्ट्र की सेवा की। राष्ट्र हमेशा उनके सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए उनका ऋणी रहेगा। इससे पहले भी एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की तरफ से कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है।

अब तक एलओसी पर 3,168 बार सीजफायर का उल्लंघन किया जा चुका है। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद से 1,551 बार पाक सेना ने फायरिंग की है। अभी हाल ही में सीमा सुरक्षा बल में एक उप-निरीक्षक को पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन गोली लगी थी। वो भी गोलीबारी के दौरान शहीद हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *