• May 8, 2024 8:15 am

राजस्थान के CM अशोक गहलोत का ऐलान- 8 मार्च को महिला-बच्चियां मुफ्त यात्रा कर सकेंगी

ByPrompt Times

Mar 5, 2021
गहलोत ने पीएम मोदी से राजस्थान के लिए कोविड-19 टीके की और 30 लाख खुराक मांगी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर एक अहम घोषणा की। अशोक गहलोत ने आज कहा- “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यानी कि 8 मार्च महिलाओं और बच्चियों को नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, सरकार के ये आदेश राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों पर लागू होंगे।”

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से ऐलान किया गया ​है कि राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाएगी। यहां इसी तरह लगभग हर साल ऐसे ही नि:शुल्क यात्रा की सौगात दी जाती है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान बजट 2021-22 पेश किया था।

महिलाओं के लिए यह फैसला भी लिया

मुख्यमंत्री ने लड़कियों की तर्ज पर सभी महिलाओं को भी मुफ्त सैनेट्री नेपकिन देने की घोषणा की है। इस पर कुल 200 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री यह भी कह चुके हैं कि, नए वाहनों के साथ फिर से ग्रामीण बस सेवा शुरू होगी। इस बस सेवा को भाजपा शासन में बंद कर दिया गया था। गहलोत सरकार ने सूबे में सड़क दुर्घटनाओं के समय जीवन बचाने वाले लोगों को 5000 रुपए व प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा भी की है। ऐसा जीवन रक्षक योजना के तहत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *