• April 30, 2024 8:03 pm

3 साल में ही धीरज तनेजा झारखंड चैंबर के ’सुप्रीमो’-20 साल के अनुभव वाले किशोर मंत्री कार्यकारिणी सदस्य रहेंगे, 21 सदस्यीय टीम का औसत अनुभव 10 साल से ज्यादा

ByPrompt Times

Sep 29, 2021

29-सितम्बर-2021 | फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2021-22 के चुनाव नतीजे की घोषणा मंगलवार देर शाम की गई। इसमें टीम धीरज तनेजा के 18 मेंबर और निर्दलीय के 3 मेंबर विजयी रहे हैं। इसके बाद लगभग यह तय हो गया है कि धीरज तनेजा झारखंड चैंबर के नए अध्यक्ष होंगे। इसकी अधिकारिक घोषणा जल्द कर दी जाएगी। झारखंड के सबसे बड़े व्यवससायी संस्था झारखंड चैंबर में धीरज तनेजा मात्र 3 साल पुराने हैं। 2018-19 के चुनाव में पूर्व अध्यक्ष दीपक मारू ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद वे कुणाल आजमानी की टीम में महासचिव व प्रवीण जैन छावड़ा की टीम में उपाध्यक्ष और अब चैंबर के सुप्रीमो होंगे। जबकि इनकी टीम की औसत अनुभव को देखा जाए तो ये 10 साल से ज्यादा का है। इनकी कार्यकारिणी में किशोर मंत्री और सोनी मेहता जैसे सदस्य भी शामिल हैं जिनका झारखंड चैंबर में 15 साल से ज्यादा का अनु‌भव हैं। इसके अलावा राहुल साबू, राम बांगड़, दीनदयाल वर्णवाल, नवजोत अलंग जैसे अनुभवी सदस्य भी शामिल हैं।

नए चेहरे ने भी दिखाई अपनी ताकत
चैंबर चुनाव में पहली दफा उतरे डॉ. अभिषेक और अनीस बुधिया नए चेहरे हैं। डॉ. अभिषेक चैंबर के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रहे स्वर्गीय आरडी सिंह के पुत्र हैं। वहीं, अनीस बुधिया चैंबर के पूर्व अध्यक्ष अरुण बुधिया के पुत्र हैं। प्रवीण लोहिया पांच चुनाव लड़े हैं, जिसमें तीन बार विजयी हुए हैं। निर्दलीय रोहित पोद्दार, बिमल फोगला, जसविंदर सिंह, विनोद बख्शी, अनीस सिंह, श्रवण सिंह, विवेक अग्रवाल आदि चूक गए।

ये रहे विजयी
धीरज तनेजा, राहुल मारू किशोर मंत्री, राम बांगड़ राहुल साबू, सोनी मेहता आदित्य मल्होत्रा, रोहित अग्रवाल, मनीष सर्राफ, विकास विजयवर्गीय, दीनदयाल वर्णवाल, अनिल अग्रवाल, नवजोत अलंग, मुकेश कुमार अग्रवाल, प्रवीण लोहिया, अमित शर्मा, सुमित जैन, अनीश बुधिया,परेश गट्टानी, डॉ अभिषेक के रामाधीन।

Source:- ”दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *