• May 1, 2024 7:22 am

महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव रिजल्ट, भाजपा सबसे आगे, जानें परिणाम

20 जनवरी 2022 |राज्य में 106 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए, इन सभी नगर पंचायकों में भाजपा ने अब तक 400 से अधिक सीटें जीती हैं

Maharashtra Nagar Panchayat elections । महाराष्ट्र नगर पंचायत चुनाव के परिणाम बुधवार को घोषित किए गए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 1,649 सीटों में से 384 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। वहीं बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया था कि उनकी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरी है और 24 नगर पंचायतों का नेतृत्व कर सकती है। इन चुनाव परिणामों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन के लिए नई चिंता खड़ी हो सकती है।

दूसरे नंबर पर रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीराज्य चुनाव आयोग ने बुधवार शाम को नतीजों की घोषणा की, जिसके मुताबिक भाजपा को को 384 और एनसीपी को 344 सीटें मिली हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस ने 316 सीटें जीती हैं, जबकि शिवसेना चौथे स्थान पर रहकर सिर्फ 284 सीटें जीती है।

206 निर्दलीय उम्मीदवारों की जीतइन चुनाव परिणामों में 206 निर्दलीय प्रत्याशियों की भी जीत हुई है। चुनाव आयोग ने कहा है कि गढ़चिरौली जिले की 9 नगर पंचायतों में मतगणना गुरुवार को होगी। महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का कहा है कि राज्य में 106 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए, इन सभी नगर पंचायकों में भाजपा ने अब तक 400 से अधिक सीटें जीती हैं। हम 24 नगर निकायों का नेतृत्व करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं और हमें कुछ पार्षदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। पाटिल ने कहा कि करीब 26 महीने तक सत्ता से बाहर रहने के बावजूद भाजपा को प्रचंड जीत मिली है।

लातूर की चार नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जीती 23 सीटेंइधर कांग्रेस ने लातूर जिले की चार नगर पंचायतों की 68 में से 23 सीटें जीतीं, जबकि राकांपा और भाजपा को 14-14 सीटें मिलीं। लातूर जिले की 4 नगर पंचायतों की 68 सीटों पर मतदान हुआ। प्रत्येक नगर पंचायत में 17 सीटें थीं। चाकुर, शिरूर अनंतपाल और जलकोट और देवनी नगर पंचायतों के वोटों की गिनती बुधवार को हुई। जलकोट और देवनी की अधिकांश सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की

Source;-“नईदुनिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *