• April 26, 2024 5:51 pm

सीनियर सिटीजन SBI की इस स्कीम में करे निवेश, ज्यादा ब्याज के साथ मिलेंगे कई फायदे

16-अक्टूबर-2021  | अब हर व्यक्ति अपने भविष्य के लिए निवेश करता है। इंवेस्टमेंट करते वक्त यह देखना जरूरी है कि रिस्क ना हो। वह ब्याज दर भी अच्छा मिले। ऐसे में बैंक या पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉजिट करना सुरक्षित विकल्प है। अगर आप भी एफडी कराने की सोच रहे हैं। तब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की WECARE स्कीम अच्छा ऑप्शन है। यह योजना सीनियर सिटीजन के लिए है। इसमें ज्यादा ब्याज के साथ कई फायदे मिलेंगे। आइए जानते हैं WECARE स्कीम के बारे में।

क्या है WECARE स्कीम?

एसबीआई ने सीनियर सिटीजन के लिए खास एफडी स्कीम पेश की है। जिसका नाम WECARE है। इसका उद्देश्य उनकी इनकम को सुरक्षित करना है। इस योजना में 60 साल की उम्र से ज्यादा को लोगों को टर्म डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलता है। स्टेट बैंक ने इस स्कीम को मार्च 2022 तक बढ़ा दिया है।

कितना मिलेगा ब्याज दर

इस स्कीम में 30 बेसिस प्वॉइंट्स का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है। यह सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट में मिलने वाले 50 बेसिस अंकों के अतिरिक्त फायदे के अलावा है। इससे बुजुर्गों को 80 बेसिस प्वॉइंट्स मिलते हैं।

निवेश करने की आयु

WECARE स्कीम में 60 साल या उससे ज्यादा की आयु का कोई भी शख्स निवेश कर सकता है।

निवेश की अवधि

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्कीम में कम से कम 5 साल और अधिकतम 10 साल के लिए निवेश कर सकते है।

Source;-“नईदुनिया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *